पीलीभीत, मई 2 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम धुंधरी निवासी हरदीप कुमार ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी थाना अमरिया क्षेत्र के बिलासपुर मोड पर शराब की दुकान है। 30 अप्रैल को रात साढ़े 10 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर आया था। घर पर वह खाना खाकर सो गया था। रात ढाई बजे जब वह पानी पीने के लिए उठा तो कमरे में एक अज्ञात युवक बैठा हुआ था। उसने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से उसका मोबाइल और 2250 रुपए मिले।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद समीर पुत्र अकरम निवासी बंगाली कॉलोनी पोस्ट सितारगंज जिला उधम सिंह नगर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.