कमरे में घुसकर हमला करने का आरोप
हापुड़, मई 21 -- नगर के रिफ्यूजी कालोनी निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि वह किराए के कमरे में रहता है। वहां पर पड़ोसी युवक उससे रंजिश रखता है। पीड़ित ने बताया कि दो दिन पूर्व उसने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। कुछ देर के बाद आरोपी युवक वहां आया और उसको आवाज लगाने के नाम पर गाली गलौज करने लगा। पीड़ित ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.