गोरखपुर, मई 3 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। खोराबार थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा युवती के कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। युवती के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

मुकदमा दर्ज पीड़िता की बड़ी बहन की तहरीर पर खोराबार क्षेत्र के बखरिया निवासी विकास के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना का विवरण तहरीर के अनुसार, 2 मई की रात करीब 12:30 बजे आरोपी चुपके से युवती के कमरे में घुस गया। वहां उसने मोबाइल में फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया और दुष्कर्म का प्रयास किया। उस समय घर के अन्य सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। युवती के शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।

आरोपी की गिरफ्तारी इस दौरान आरोपी भागने की कोशिश करने...