हापुड़, फरवरी 6 -- दहेज में 15 लाख रुपये की मांग कर ससुराल पक्ष के लोगों ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को प्रताड़ित किया। आरोप है कि जेठ ने विवाहिता के कमरे में घुसकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। इस मामले में पुलिस व अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने न्याय के लिए न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय के आदेश पर कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली में दर्ज मुकदमा दर्ज कराते हुए विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2025 को मेरठ के आनंद निकेतन कालोनी के कृष्ण गोपाल के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजन ने करीब 33 लाख रुपये, आभूषण और घरेलू सामान दिया था। इसके बावजूद पति कृष्ण गोपाल, जेठ योगेश सैनी और जेठानी प्रभा अतिरिक्त 15 लाख रुपये के दहेज की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.