रांची, मई 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के लोहरा कोचा स्थित गौरी शंकर गर्ल्स हॉस्टल की रहने वाली एक छात्रा का मोबाइल व सोने की अंगूठी चोरी हो गयी। इस संबंध में छात्रा आयुशी कुमारी ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि तीन मई की दोपहर एक युवक उसके लॉज में घुसा और कमरे में रखे मोबाइल, सोने की अंगूठी समेत अन्य चीजें चुराकर फरार हो गया। इस घटना को युवक ने उस समय अंजाम दिया, जब वह कमरे से बाहर किसी काम के लिए गई थी। इस बात की जानकारी उन्हें लॉज में लगे सीसीटीवी कैमरा देखने से हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...