भभुआ, जून 12 -- रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोए थे, भोर में हो गई घटना पुलिस कर रही मौत के कारणों का पता, फॉरेंसिक टीम ने संभावित साक्ष्य लिया (पेज तीन) चांद, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जिगिना में शुक्रवार को पुलिस ने कुंडी से लटकती एक महिला के शव को बरामद किया है।

शव की पहचान और परिवार की प्रतिक्रिया मृतका 25 वर्षीया ममता देवी जिगिना निवासी मनीष साह की पत्नी थी। इस मामले में शाम 4:00 बजे तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया था। मृता के पिता रोहतास जिला के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी आनंद साह के मोबाइल नंबर 7258991368 पर कॉल कर तीन बार बात करने की कोशिश की गई, पर उनसे संपर्क नहीं हो सका। घटना स्थल से फॉरेंसिक टीम ने संभावित साक्ष्य को इकट्ठा किया है।

घटना का विवरण मृतका की सास मालती देवी ने बताया कि परिवार के सभी सद...