देवरिया, मार्च 6 -- प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के भवानी छापर में गुरुवार को एक किशोर का शव कमरे में छत की कुंडी से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।लार थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा निवासी जयदीप सिंह सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में शिक्षक हैं। वह पिछले करीब तीन वर्षो से भवानी छापर में किराये के मकान में रहकर वहीं से स्कूल आते-जाते हैं।होली की छुट्टी होने के कारण तीन मार्च को शिक्षक अपनी पत्नी के साथ गांव चले गए, जबकि उनका 16 वर्षीय बेटा आर्यन कमरे पर ही रुक गया। परिजनों ने उसे भी साथ चलने के लिए काफी समझाया, लेकिन वह जिद कर कमरे पर ही रहने लगा। गुरुवार को शिक्षक गांव से सीधे स्कूल चले गए। दोपहर म...