मिर्जापुर, मई 21 -- मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के ददरी में पावर प्लांट का ठेके पर निर्माण करा रही डीआरएन कम्पनी के एक कर्मचारी का कमरे में फंदे पर लटकता शव बरामद हुआ। वह पश्चिम बंगाल का निवासी थी। वहीं एक अन्य घटना में ट्रक का खलासी लोहे का प्लेट उतरवाते समय हादसे का शिकार हो गया। लोहे के प्लेट के नीचे दब जाने से मौत हो गई। मड़िहान के ददरी में निर्माणाधीन पावर प्लांट में बिहार के छोटी दरगाह गोंदापुर नवादा निवासी चालक मोहम्मद अफसर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से ट्रक में लोहे की प्लेट लेकर बुधवार को प्लांट पर पहुंचा था। चालक का पड़ोसी 27 वर्षीय खलासी छोटू शाह पुत्र मोहम्मद अनवर शाह लोहे का प्लेट उतरवाने के लिए जैसे ही ट्रक के पीछे का डाला खोला। यह भी पढ़ें- फांसी से लटक कर मजदूर ने दी जान उसी दौरान ट्रक पर लदा लोहे का प्लेट अचानक खलासी के ...