चंदौली, फरवरी 19 -- पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के न्यू महाल चालीस फीट रोड स्थित एक मकान में बुधवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में एक ऑटो चालक का शव उसके कमरे में मिला। शव बेड पर पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जांच में जुट गई है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के न्यू महाल के चालीस फीट रोड पर 35 वर्षीय पिंटू श्रीवास्तव अपनी मां के संग रहता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। ऑटो चलाकर जीविकोपार्जन करता था। इधर, बीच उसकी मां अपनी बेटी के यहांजौनपुर गई थी। बुधवार की शाम पिंटू ऑटो चलाने नहीं गया। देर शाम को जब उसकी मां ने फोन किया तो उसकी काल नहीं उठी। आशंका होने पर मां ने पड़ोसियों से बेटे के बारे में जानकारी ली। पड़ोसियों ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद है और कोई आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.