गाज़ियाबाद, मार्च 25 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। वैशाली सेक्टर-5 में गैस लीक होने से एक मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। झुलसे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।मूलरूप से कुशीनगर के रहने वाले 55 वर्षीय मगनू चौपाल अपनी पत्नी मंजू देवी और तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते हैं। मगनू बाजार में चाय का स्टॉल चलाते हैं। बुधवार दोपहर में लगभग तीन बजे सभी घर पर थे। घर में रखे गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते गैस पूरे कमरे में फैल गई थी, लेकिन किसी को इसका पता नहीं चला। इस दौरान मंजू ने चाय बनाने के लिए माचिस की तीली जलाई तो पूरे कमरे में आग लग गई। इससे कमरे में मौजूद मगनू, मंजू और उनकी आठ वर्षीय बेटी माही, चार वर्षीय बेटा अन्नू और पांच वर्षीय बेटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.