संभल, अप्रैल 6 -- कस्बा गवां में रविवार को संभल चौराहे से करीब 100 मीटर की दूरी पर हसनपुर रोड स्थित एक मकान की पहली मंजिल पर बने कमरें में आकाशीय बिजली गिर गई। जिसके कमरे में रखी चारपाई, प्लास्टिक की बोरी जल गई। वहीं छत में पड़ा सीमेंट का गाटर भी छतिग्रस्त हो गया। उसी कमरे में सो रहे बुजुर्ग सुखराम 75 वर्ष ने बताया मौसम खराब होने के कारण वो कमरे में चारपाई पर सो रहे थे। अचानक तेज गड़गड़ाहट और चमक के साथ रोशनदान से आकाशीय बिजली कमरे में गिर गई। बिजली की चमक से ऐसा लगा जैसे आंखों की रोशनी ही चली गई। बिजली गिरने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही बड़ा हादसा नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.