अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद, मार्च 19 -- Aligarh News: यूपी की योगी सरकार लगातार बेटियों और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने की कोशिश में जुटी है। गुरुवार से ही 'मिशन शक्ति' के छठवें चरण की शुरुआत की गई है। डीजीपी भी पुलिस वालों को लगातार नसीहतें दे रहे हैं। इसके बाद भी हालात नहीं सुधर रहे। खाकी एकबार फिर कलंकित हो गई है। अलीगढ़ में क्वार्सी थाने में एफआईआर लिखाने पहुंची दुष्कर्म पीड़ित महिला से मुख्य आरक्षी ने अजीबो गरीब शर्त रख दी। सिपाही ने कहा मेरे कमरे पर आकर शारीरिक संबंध बनाने होंगे। व्हाट्सएप कॉल पर महिला से अश्लील बातें की। विरोध करने पर महिला को उल्टा जेल भेजने की धमकी दे डाली। जांच में दोषी पाए जाने पर एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। क्वार्सी थाने में उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.