भदोही, फरवरी 18 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भाला बाजार स्थित परचून, किराना की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। छत की पटिया को उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और 35 हजार रुपये नकद तथा सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। भाला निवासी अमरेश कुमार बिंद ने तहरीर में कहा कि बाजार में वह किनारा की दुकान संचालित करके जीविकोपार्जन करते हैं। प्रतदिन की तरह 15 फरवरी की रात करीब नौ बजे दुकान बंद करके वह घर आ गए। 16 फरवरी को देखा तो दुकान की छत की पटिया को उखाड़ कर चोरों ने कमरे में प्रवेश किया। 35 हजार रुपये, जिसमें पांच, दो, सौ, 50, 20 और 10 रुपये के नोट थे, उसे एवं 30 डिब्बा सिगरेट चोर उठा ले गए। आशंका जाहिर किया कि विवेक उर्फ गोलू बिंद, यश बिंद, किशन बिंद एवं आशीष बिंद उर्फ अली ने चोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.