शाहजहांपुर, जून 26 -- खुटार। गांव हरिहरपुर निवासी अरुण कुमार की पत्नी राम संजीवनी देवी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी निजी जगह पर कमरे का लिंटर डलवा रही थी। आरोप है कि ससुर सहित चार लोग लिंटर नहीं पड़ने दे रहे हैं। विरोध करने पर गाली गलौज व लाठी-डंडा लेकर मारने दौड़ पड़े। जबकि ननद के लिए 50 हजार रुपये दिए थे। जो अभी तक नहीं दिए है। पीड़ित राम संजीवनी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...