अलीगढ़, मई 13 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर चोर घर से लाखों का माल पार कर ले गए। कमरे में परिवार सो रहा था। मौका मुआयना कर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव कमालपुर निवासी धर्मेन्द्र पाल सिंह सोमवार रात परिवार संग घर के अंदर सो रहे थे। तभी देर रात चोर घर के अंदर घुस गए । चोरों ने कमरे का बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। तसल्ली से घर के चप्पे-चप्पे को खंगाल डाला। चोर अलमारी में रखे करीब 80 हजार रुपए और जेवरात लेकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- घर में सेंध काटकर लाखों का सामान बटोर ले गए चोर बेटी की आंख खुली तो कमरे का बाहर से दरवाजा बंद था। पड़ोसी की मदद से दरवाजा खुलवाया तो घर का सामान फैला पड़ा था। उधर सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी...