कमरे का दरवाजा खोलते ही युवक को सांप ने डसा
बागपत, अप्रैल 2 -- दाहा। भड़ल गांव में गुरुवार को घेर में काम करने गए युवक को कमरे का दरवाजा खोलने पर सांप ने काट लिया। युवक को परिजन उपचार के लिए बिनौली सीएचसी ले गए जहां से उसे मेरठ मेडिकल के लिए रैफर कर दिया गया। भड़ल गांव निवासी कुलदीप राणा गुरुवार को घर से निकलकर जैसे ही घेर में पहुंचा तो वहां उसने कमरे का दरवाजा खोला तो नीचे से एक फीट लंबे सांप ने उसके पैर में काट लिया। कुलदीप को परिजन पहले बिनौली सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल रैफर कर दिया। मेरठ मेडिकल में उपचार के बाद कुलदीप राणा को छुट्टी दे दी गई। बताया कि उसने जब सांप को पैर के पास से निकलकर जाते देखा तो उसे सांप के काटे की जानकारी हुई। उसने अपने ताऊ के लड़के कुलतार सिंह को इसकी जानकारी दी जिसके बाद उसका उपचार कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.