कमरे का ताला तोड़ विद्यालय से टुल्लू पंप चोरी
गोरखपुर, मई 14 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशवापार में बुधवार रात चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर टुल्लू पंप चोरी कर लिया। गुरुवार सुबह विद्यालय खोला गया तो कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर लगा टुल्लू पंप गायब था। घटना की जानकारी होने पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अनिता राय ने गोला थाना क्षेत्र की हरपुर-चीनीमिल चौकी पर चोरी की तहरीर दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इस संबंध में जितेंद्र कुमार ने बताया कि केशवापार विद्यालय में टुल्लू पंप चोरी की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.