कमरे का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
नोएडा, अप्रैल 2 -- नोएडा। सलारपुर में बदमाशों ने बंद कमरे का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और नगदी चोरी कर ली। बुलंदशहर निवासी डॉ. दिलीप चौधरी ने पुलिस को शिकायत दी कि वह अपने भाई के साथ सलारपुर में किराये के कमरे में रहते हैं। 15 मार्च को उनके पिता का निधन हो गया। इस कारण दोनों भाई गांव चले गए। वापस लौटने पर कमरे का ताला टूटा मिला। अलमारी में रखे गहने और नगदी भी गायब थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.