हापुड़, अक्टूबर 4 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम होशदारपुर गढ़ी में एक कमरे का ताला तोड़कर चोर बैट्रा और टंकी में रखा आधा गेहूं चोरी कर ले गए। पीड़ित अपने घेर में पहुंचा तो उसे वारदात की जानकारी हो सकी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम होशदारपुर गढ़ी निवासी सचिन शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि तीन अक्टूबर की सुबह वह अपने घेर में पहुंचा तो उसने देखा कि गेहूं की टंकी से गेहूं बिखरे पड़े हुए थे। कमरे का ताला टूटा पड़ा था। कमरे में रखा बैट्रा और टंकी से करीब आधा गेहूं किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। गेहूं पीड़ित के घेर से भालू उर्फ अाशीष के मकान तक गिरा पड़ा था। आसपास में काफी जानकारी करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी बाबूगढ़ मुनीष प्रताप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.