मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मुजफ्फरपुर। मौलाना सैयद काजिम शबीब के नेतृत्व में सोमवार को कमरा मोहल्ला में इमामबाड़े के पास धरना दिया गया। मौलाना का आरोप है कि कमरा मोहल्ले में इमाबाड़े की जमीन पर अवैध ढंग से विवाह भवन का निर्माण कराया जा रहा है। यहां पर धार्मिक इस्तेमाल के लिए पहले से ही जमीन कम है। भवन बन जाने के बाद धार्मिक आयोजन में परेशानी होगी। धरना के दौरान लोगों ने शिया वक्फ स्टेट के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। धरना के दौरान तख्तियों पर वक्फ बोर्ड और भूमि माफिया के गठजोर से जुड़े स्लोगन लिखकर प्रदर्शित किया। मौलाना समर्थकों की ओर से डीएम कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा गया। यह भी पढ़ें- शिया वक्फ बोर्ड के स्थायी अधिवक्ता का इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...