भागलपुर, मई 10 -- सुल्तानगंज। सुल्तानगंज-मुंगेर सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के कमरगंज महादेव स्थान के पास एक ही जगह दो टोटो, एक बाइक और एक स्कॉर्पियो एक दुसरे में टकरा गया। पंचायत के मुखिया भरत कुमार ने बताया जा चारों वाहन एक दूसरे से टकराने के दौरान लगभग 6-7 लोग घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए घटना स्थल पर से ही लोग निजी अस्पताल एवं मायागंज लेकर चले गए। इधर सड़क दुर्घटना में एक अन्य घायल आर्यन कुमार को परिजनों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज लाया जहां उसका इलाज किया गया। उधर रेफरल अस्पताल से एक 63 वर्षीय वृद्ध को मायागंज रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- टोटो व बाइक की टक्कर में युवक जख्मी, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.