भागलपुर, मार्च 16 -- प्रखंड के कमरगंज पंचायत स्थित कमरगंज मैदान में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच कमरगंज बनाम जहांगीरा टीम के बीच हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमरगंज पंचायत के मुखिया भरत कुमार, जिला परिषद सदस्य आशा जयसवाल, सरपंच कृष्ण कुमार यादव आदि थे। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। कमरगंज की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में सभी विकेट खोकर 161 रन बनायी। जहांगीरा की टीम 14 ओवर में नौ विकेट खोकर 130 रन हीं बना पाई। इस तरह कमरगंज की टीम ने 31 रन से फाइनल मैच को जीतकर शील्ड पर अपना कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि ने शील्ड देकर विजेता, उप विजेता को पुरस्कृत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...