कमबैक सीरीज में फेल हुए भुवनेश्वर कुमार, अब क्या है उनका आगे का प्लान? तीसरे T20 के बाद बताया
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- भुवनेश्वर कुमार को करीब 4 साल के बाद भारत की टी20 टीम में खेलने का मौका मिला था। हालांकि, उनका कमबैक उतना अच्छा नहीं रहा। 3 मैचों में सिर्फ एक विकेट वे अपने नाम कर पाए हैं और रन 139 लुटा दिए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका कितना फीका कमबैक रहा है। हालांकि, भुवी की निगाहें अन्य चीजों को सोचने के बजाय प्रोसेस फॉलो करने पर हैं। यही कारण है कि उन्होंने तीसरे टी20 मैच के बाद बता दिया है कि इस सीरीज के खत्म होने के बाद वे भारत लौटकर डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे। न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज अभी तक गेंदबाजों के लिए काल साबित हुई है। 5 ऐसे गेंदबाज इस सीरीज में दोनों टीमों की ओर से रहे हैं, जो 3-3 मैचों में 100-100 से ज्यादा रन खा चुके हैं। इनमें भुवनेश्वर कुमार भी शामिल हैं। उन्हें तो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.