बागेश्वर, मार्च 3 -- कांडा। धरमघर वन रेंज अंतर्गत कमद गांव के जंगल में पिछले दो दिन से आग धधक रही है। आग के कारण क्षेत्र में धुंध छाई हुई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को देकर शीघ्र आग पर काबू पाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार धरमघर रेंज के कमद गांव का जंगल रविवार रात से जल रहा था। लगातार सुलगती आग से वातावरण में धुआं फैल गया, जिससे सांस और दमा के रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बढ़ती गर्मी के बीच जंगलों में आग की घटनाएं जल स्रोतों को भी प्रभावित कर सकती हैं, जिससे पानी का संकट गहरा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...