दरभंगा, अप्रैल 30 -- विकास कुमार,कमतौल। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार की देर रात कमतौल थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान वार्ड संख्या-1 स्थित पानी टंकी के समीप से सात नशेड़ियों को खदेड़कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में कमतौल वार्ड-3 निवासी राहुल कुमार, वार्ड-7 निवासी श्रवण कुमार, वार्ड-2 निवासी मनोज ठाकुर, वार्ड-2 निवासी श्याम सुंदर महतो, वार्ड-1 निवासी गनौर महतो, वार्ड-1 निवासी कैलाश पासवान तथा मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलहा टोला निवासी मो. आरजू शेख शामिल हैं। सभी आरोपितों को पुलिस अभिरक्षा में बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- नशे में दो गिरफ्तार यह भी पढ़ें- कटिहार: नशे में 2 लोग गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.