दरभंगा, अप्रैल 7 -- कमतौल। राम विनय शाही एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में जेएम उच्च माध्यमिक विद्यालय, कमतौल में आगामी 19 अप्रैल को साइंस ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जबकि 20 अप्रैल को पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इस प्रतियोगिता में जाले एवं बिस्फी प्रखंड के वर्ष 2026 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम पांच बच्चों का चयन किया जाएगा। ओलंपियाड के लिए कुल 1.50 लाख रुपये के पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 20 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर आने वाले दो को 15-15 हजार रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पांच छात्र-छात्राओं को 10-10 हजार रुपये तथा 10 छात्र-छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये की सांत्वना राशि दी जाएगी।सोसाइटी के अध...