मधुबनी, मार्च 5 -- हरलाखी,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कमतौल गांव में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण नहीं हो सका। दरअसल कुछ लोगों के आपत्ति के बाद कोर्ट ने रोक लगा दी है। यह मामला दो वर्षों से चल रहा है। यहां फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण पर रोक लगने के बाद खेलप्रेमियों का सपना अधूरा रह गया है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण निजी जमीन पर किया जा रहा था। जबकि सीओ ने संवेदक को स्टेडियम निर्माण की अनुमति दे दी थी। अभी मामला कोर्ट में चल रहा है और कोर्ट ने पूर्व में स्टेडियम के निर्माण पर रोक लगाने का भी निर्देश दे दिया था। इसके बावजूद निर्माण चल रहा है। ग्रामीण भरत सिंह, शंभू सिंह दावा करते हैं कि निजी जमीन पर स्टेडियम निर्माण हो रहा था। यह जमीन हमारे पूर्वज को बहुत पहले बंदोबस्ती के तहत मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.