दरभंगा, अप्रैल 10 -- कमतौल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को एमओआईसी डॉ विवेकानंद झा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मातृत्व शिशु सुरक्षा योजना के तहत जांच शिविर लगा। कुल 372 मरीजों में 168 गर्भवती महिलाओं की जांच व इलाज किया गया। अस्पताल में भीड़ के कारण पंजीकरण काउंटर से ओपीडी तक लंबी कतारें लगी रहीं। महिला चिकित्सक डॉ कुमारी अनुराधा ने गर्भवती महिलाओं को देखा, जबकि अन्य 204 मरीजों का इलाज अलग ओपीडी में किया गया। जांच में ब्लडप्रेशर, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए। योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व सुविधा उपलब्ध कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...