कमतौल : शिविर में छात्राओं को किया जागरूक
दरभंगा, मई 31 -- विकास कुमार,कमतौल। राजकीयकृत राम श्रृंगारी कन्या उच्च विद्यालय, कमतौल में भारत स्काउट एवं गाइड, दरभंगा के तत्वावधान में प्रथम सोपान प्रशिक्षण सह मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. शम्श तबरेज एवं गाइड कैप्टन नीतू कुमारी ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, स्काउट-गाइड प्रार्थना, नियम, झंडा गीत, सीटी संकेत, खोज के चिन्ह, स्काउट-गाइड कोड तथा प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) श्याम कुमार पाण्डेय ने बच्चों को बीपी-6 व्यायाम, पौष्टिक आहार के महत्व तथा एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देते हुए इसके प्रयोग से बचने की अपील की। यह भी पढ़ें- स्काउट-गाइड की छात्राओं ने सीखे अनुशासन, सेवा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.