कमतौल: नशे में पत्नी से मारपीट करने के आरोप में पति धराया
दरभंगा, जून 5 -- विकास कुमार,कमतौल। नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट करने की शिकायत पर कमतौल थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कमतौल वार्ड संख्या दो निवासी ईश्वर चंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पत्नी प्रियंका कुमारी ने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसका पति अक्सर नशे की हालत में घर पहुंचकर मारपीट, गाली-गलौज एवं हंगामा करता है। बुधवार की रात भी उसने नशे में उत्पात मचाते हुए उसके साथ दुर्व्यवहार किया। थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.