कमतौल:साक्षी हत्याकांड में पति को किया गिरफ्तार
दरभंगा, जून 19 -- विकास कुमार,कमतौल। साक्षी भारद्वाज हत्याकांड में कमतौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपित एवं मृतका के पति सुमन भारद्वाज उर्फ शिशिर भारद्वाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सेवन एमएम की देसी पिस्टल भी बरामद कर ली है। सदर टू कमतौल एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने कमतौल थाने में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि थाने में कांड दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मामले में पूर्व में दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अब मुख्य आरोपित शिशिर भारद्वाज की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि उनके मार्गदर्शन तथा पुलिस निरीक्षक सह कमतौल थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.