दरभंगा, जून 4 -- विकास कुमार,कमतौल। न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद फरार चल रहे आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कमतौल थाने की पुलिस ने गुरुवार को सिरहुल्ली गांव में उनके आवास पर इश्तिहार चिपकाया। पुलिस ने इन्दिरा देवी, पति स्व. विनोद ठाकुर तथा पंकज कुमार ठाकुर, पिता स्व. विनोद ठाकुर के घर पर न्यायालय के आदेशानुसार विधिवत इश्तिहार तामिल किया। पुलिस ने निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस निरीक्षक सह कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने इसकी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...