कमतौल:नेत्रदानी के परिजन सम्मानित
दरभंगा, जून 13 -- विकास कुमार,कमतौल। दधीचि देहदान समिति, बिहार की दरभंगा शाखा ने कमतौल बाजार निवासी अरुण कुमार लिल्हा के परिवार को नेत्रदान के लिए सम्मानित किया। समिति के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनमोहन सरावगी एवं सचिव कुमार आदर्श ने उनके आवास पर पहुंचकर प्रशस्ति पत्र एवं धन्यवाद ज्ञापन पत्र प्रदान किया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जयसूर्या कुमारी के निधन के बाद परिजनों ने उनकी दोनों आंखों का दान कराया। मौके पर उदित कुमार लिल्हा, अरुण कुमार लिल्हा, मुकेश कुमार प्रसाद सहित परिवार के अन्य सदस्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.