कमतौल:दो प्राथमिकी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
दरभंगा, अगस्त 24 -- विकास कुमार,कमतौल। मारपीट मामले को लेकर कमतौल थाने में दर्ज कांड में पुलिस ने दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान केवटी थाना क्षेत्र के कयामचक गांव निवासी निपुण यादव एवं विद्यानंद यादव के रूप में हुई है। कांड के एसआई अनुसंधानक नीरज कुमार सिंह ने शनिवार की रात दोनों आरोपितों के घर पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि रविवार को दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.