दरभंगा, सितम्बर 26 -- विकास कुमार,कमतौल। अहियारी गोट निवासी सूर्य प्रकाश राय उर्फ गुड्डू ने 37वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 की अंडर-20 पुरुष डेकाथलॉन स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने 4937 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। सूर्य प्रकाश राय भोगिंदर राय के पुत्र हैं और वर्तमान में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, कोलकाता में प्रशिक्षण ले रहे हैं। स्पर्धा में पश्चिम बंगाल के सौविक पॉल ने 5400 अंकों के साथ प्रथम तथा बिहार के अमित कुमार ने 4402 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- गुरुवारी बाकिरा ने अंडर-16 बालिका मिडले रिले में जीता स्वर्ण पदक सूर्य प्रकाश ने बताया कि पिछले दो वर्षों से वह ग...