कमतौल:चहुटा रेलवे गुमटी पर दो घंटे तक लगा जाम
दरभंगा, जून 17 -- विकास कुमार,कमतौल। अहिल्यास्थान-गौतम कुंड मार्ग स्थित कमतौल चहुटा रेलवे गुमटी के पास मंगलवार को करीब दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। गौतम कुंड स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं और वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण रेलवे गुमटी तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में टेंपो, ट्रक, ट्रैक्टर, बाइक और निजी वाहन फंसे रहे। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। महिलाओं, बुजुर्गों, मरीजों तथा विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई लोग निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे फाटक बंद होने के दौरान दोनों ओर से वाहन चालकों द्वारा आगे निकलने की होड़ तथा सड़क किनारे भारी वाहनों की आवाजाही के कारण स्थिति और बिगड़ जाती है। यह भी पढ़ें- रेलवे की सड़क पर लगता है बाजार , परेशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.