कमतौल:आरोपित के घर चिपकाया इश्तेहार
दरभंगा, जुलाई 19 -- विकास कुमार,कमतौल। कमतौल थाने में दर्ज हत्या के मामले में फरार नामजद मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली गांव निवासी अविनाश ठाकुर के घर पर शनिवार को न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चिपकाया गया। कमतौल थाने के अपर थानाध्यक्ष सह अनुसंधानकर्ता राहुल कुमार ने बिस्फी पुलिस के सहयोग से डुगडुगी बजवाकर इश्तिहार का तामिला कराया। ज्ञात हो कि गत एक फरवरी की शाम कमतौल के कोटपट्टी स्थित आवास के बाहर आग ताप रहे हरिशंकर शर्मा उर्फ विजुली ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले के अन्य आरोपित पहले से न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि अविनाश ठाकुर अब भी फरार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.