कमतौल:अपहरण मामले में किया गिरफ्तार
दरभंगा, जुलाई 18 -- विकास कुमार,कमतौल। कमतौल पुलिस ने थाने में दर्ज अपहरण मामले के नामजद कुम्हरौली निवासी चमन नदाफ को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामला नाबालिग लड़की के दोबारा अपहरण का है। आवेदन के अनुसार, पूर्व में दर्ज अपहरण कांड में न्यायालय के समक्ष नाबालिग का बयान दर्ज होने के बाद 22 अप्रैल को उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया था। आरोप है कि 25 अप्रैल की रात आरोपितों ने उसे दोबारा जबरन वाहन में बैठाकर अपहरण कर लिया। इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने चमन नदाफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर भगाने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.