लखनऊ, जून 19 -- अयोध्या रोड स्थित कमता तिराहे पर ट्रैफिक जाम की वजह बने 137 गाड़ियों की सूची में दो वाहनों का चालान कटा है। शुक्रवार को ट्रैफिक और परिवहन विभाग के संयुक्त चेकिंग अभियान में डग्गामार बस नंबर यूपी 45बीटी 4728 और कार नंबर यूपी 32 आरटी 0374 को बिना परमिट सवारी बैठाने और सड़क पर पार्किंग को लेकर चालान की कार्रवाई की गई। मौके पर जैसे एआरटीओ की टीम पहुंची वहां सड़क किनारे लाइन से खड़े वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आधे से ज्यादा वाहन चालक फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...