कमता तिराहे पर सिग्नल बंद, चौतरफा जाम में फंसे लोग
लखनऊ, मार्च 23 -- अयोध्या रोड स्थित कमता तिराहे पर सिग्नल बंद होने से सोमवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई। सिग्नल के अभाव में वाहन चालक घंटों 'चकरघिन्नी' बने रहे और चारों दिशाओं से आने वाले ट्रैफिक के दबाव ने तिराहे को जाम में झोंक दिया। कोई सर्विस लेन से वाहन लेकर तिराहे की ओर बढ़ता दिखा, इससे शहीद पथ जाने वाले भी जाम में फंसे रहे। चारों दिशाओं से तिराहे पर वाहनों के पहुंचने के कारण तिराहे पर लोड बढ़ गया और चौतरफा जाम की स्थिति बन गई। ट्रैफिक कर्मियों की मुस्तैदी से रास्ता खाली कराने की कोशिश की गई, लेकिन वाहन चालकों की मनमानी के आगे ट्रैफिक कर्मी भी असहाय नजर आए। कमता तिराहे पर तैनात ट्रैफिक कर्मी वाहन सवारों को आगे जाने के लिए रास्ता खाली कराते नजर आए। तिराहे पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों ने बताया कि सिग्नल खराब हैं। यहां का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.