लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता पॉलीटेक्निक से चिनहट तक ट्रैफिक जाम के कारणों की समीक्षा में सड़क पर सबसे ज्यादा अवैध अतिक्रमण कमता तिराहा के आसपास मिला। यातायात पुलिस और एलडीए की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात अयोध्या रोड पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दुकानदारों और स्थानीय लोग फुटपाथ पर रैंप बनाकर सड़क घेरे हुए थे। रातों रात अवैध अतिक्रमण और रैंप को बुलडोजर से तोड़कर सड़क को खाली कराया गया।दरअसल, कमता तिराहे पर ट्रैªफिक जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात विभाग ने नया प्रयोग किया है। सीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ कमता से चिनहट तिराहे तक निरीक्षण किया था। यह भी पढ़ें- शहर से नहीं हटा अतिक्रमण, प्रशासन की योजना फेल फुटपाथ पर स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने अवैध रैंप बनाए हुए थे। इन रैंपों की वजह से...