कमड़े बाबा आश्रम पर आधारित पुस्तक अमेजन पर उपलब्ध
रांची, अगस्त 27 -- रांची। कमड़े बाबा आश्रम पर लिखित पुस्तक 'विश फुलफिलर: मेमोइर ऑफ कमड़े बाबा' का विमोचन गुरुवार को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया। पत्रकार सह लेखबर मनोज प्रसाद द्वारा लिखित यह पुस्तक अब अमेजन पर उपलब्ध है। इसकी प्रस्तावना राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने लिखी है। कार्यक्रम में विधायक सीपी सिंह और मेयर रोशनी खलखो उपस्थित थीं। लेखक के अनुसार, साक्ष्यों पर आधारित इस पुस्तक को तैयार करने में 20 वर्ष लगे हैं। इसमें आश्रम की दक्षिणमुखी शिव व हनुमान प्रतिमाओं की महिमा और बाबा की अलौकिक शक्तियों का विवरण है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कमड़े बाबा आश्रम का विकास जरूरी : संजय सेठ यह भी पढ़ें- महाभारत और रामायण काल से जुड़ा है झारखंडधाम का इतिहास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.