नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- मेटाबॉलिज्म शरीर के लिए जरूरी है क्योंकि यहीं वो प्रोसेस है जो आपके खाए हुए भोजन-पानी को पचाकर उसे एनर्जी में बदलती है। लेकिन एक उम्र के बाद अचानक से एनर्जी लेवल डाउन लगने लगता है। खासतौर पर जब आप 40 के करीब पहुंचने लगते हैं तो वजन बढ़ता है और साथ ही नींद, स्ट्रेस, मसल्स मॉस में फर्क नजर आने लगता है। आप पहले जैसे तेजी में सारे रूटीन के काम नहीं कर पाते, दरअसल इसका एक कारण मेटाबॉलिज्म का स्लो होना है। लेकिन समय रहते अगर छोटे बदलाव किए जाएं तो स्लो हो रहे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट किया जा सकता है और यहीं मेटाबॉलिज्म में बूस्ट ही वेट लॉस के प्रोसेस को भी आसान बना देगा। इन लक्षणों से जाने कि मेटाबॉलिज्म स्लो हो रहा है।बिना डाइट में बदलाव वजन बढ़ना अगर आपका वजन बगैर किसी डाइट में बदलाव के बढ़ रहा है। आप उसी रूटीन में और उसी ...