कमजोर विद्यार्थियों पर व्यक्तिगत ध्यान दें : बीएसए
प्रयागराज, सितम्बर 8 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और शैक्षिक वातावरण बेहतर बनाने के लिए मंगलवार को सैदाबाद विकासखंड में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार के निर्देशन में बीएसए समेत चार खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयक की टीम ने विभिन्न विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पठन-पाठन के साथ विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का भी आकलन किया।निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय भूगरसन, चकजलील, नवली, मियां पट्टी, मानपुर, पहाड़पुर, अमोरा और बमैला सहित कई विद्यालयों का जायजा लिया गया। टीम ने बच्चों की उपस्थिति, कक्षा शिक्षण, शिक्षकों की कार्यशैली, विद्यार्थियों के विषयगत ज्ञान, परिसर की स्वच्छता, पेयजल और शौचालय समेत मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.