पिथौरागढ़, सितम्बर 2 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। सीमांत के राजकीय विद्यालयों में कक्षा दो, पांच एवं आठवीं के कमजोर विद्यार्थियों के लिए आगामी सात सितंबर को दक्षता आधारित आकलन कार्यक्रम का आयोजन होगा। बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डीडीहाट के प्राचार्य भाष्करानंद पांडे ने बताया कि दक्षता आधारित आकलन कार्यक्रम विद्यार्थियों की वास्तविक अधिगम स्थिति व विषयवार दक्षताओं की पहचान कर कमजोर दक्षताओं वाले विद्यार्थियों के लिए प्रभावी उपचारात्मक शिक्षण सुनिश्चित करना है। 14 सितंबर को एसएमसी/पीटीए की बैठक कर अभिभावकों को भी इस शैक्षिक अभियान से जोड़ा जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील है कि वे 7 सितंबर को बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने में सहयोग दें। कहा कि आकलन केवल परीक्षा नहीं, बल्कि बच्चों की सीखने की वास्तविक स्थिति पहच...