गढ़वा, मार्च 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के संदर्भ में केंद्र सरकार की विदेश नीति को विफल बताते हुए कहा कि आज भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी स्वतंत्र और सशक्त पहचान स्थापित करने में पिछड़ता नजर आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां लगातार बाहरी दबावों के प्रभाव में दिखाई दे रही है जिसका सीधा असर देश की आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कमजोर विदेश नीति का परिणाम देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के रूप में सामने आ रहा है। कई क्षेत्रों में एलपीजी की कमी ने आम लोगों के दैनिक जीवन को और कठिन बना दिया है। गरीब, मध्यम वर्ग और ग्रामीण परिवार महंगाई के बढ़ते बोझ से बुरी तरह प्रभावित हैं। बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस की किल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.