पटना, जनवरी 29 -- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा है कि कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां दशकों से पिछड़े, अति पिछड़े, दलित, महादलित, दबे-कुचले, शोषित और कमजोर वर्गों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती रही हैं। इन वर्गों के नाम पर राजनीति तो की गई, लेकिन उनके जीवन में वास्तविक बदलाव लाने की न तो नीयत दिखी और न ही ठोस इच्छाशक्ति। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने इन वर्गों को दया के पात्र नहीं, बल्कि विकास के भागीदार के रूप में देखा है। मोदी सरकार की सबसे बड़ी विशेषता रही है कि योजनाएं कागज़ों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उसका लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.