आरा, दिसम्बर 20 -- आरा, हिप्र.। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्रस्वीकृति प्राप्त निजी स्कूलों में कमजोर वर्ग व अलाभकारी समूह के विद्यार्थियों का शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया आगामी दो जनवरी से शुरू की जायेगी। नामांकन की प्रक्रिया शिक्षा विभाग की ओर से जारी कर दी गयी है। प्रस्वीकृति प्राप्त निजी स्कूलों की ओर से सेवा क्षमता व स्कूल के बेसिक सूचना को 22 से 31 दिसंबर तक अपडेट करना है। दो से 31 जनवरी 2926 तक विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। तीन जनवरी से दो फरवरी तक पंजीकृत विद्यार्थियों का सत्यापन किया जायेगा। छह फरवरी को सत्यापित विद्यार्थियों का ऑनलाइन स्कूल आवंटन किया जायेगा। वहीं सात से 21 फरवरी तक चयनित विद्यार्थियों का स्कूल में प्रवेश मिलेगा। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.