कमजोर वर्ग की आवाज बुलंद करती रहीं मोहसिना : मुन्ना राय
आजमगढ़, अप्रैल 14 -- आजमगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष स्व. मोहसिना किदवई के निधन पर सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर ज़िलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह 'मुन्ना राय' ने कहा कि स्व. मोहसिना किदवई का निधन कांग्रेस एवं देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में सदैव गरीबों, दलितों और कमजोर वर्गों की आवाज़ बुलंद की। उनका संघर्ष, समर्पण और सादगी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हम उनके आदर्शों पर चलकर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लेते हैं। यह भी पढ़ें- मोहसिना किदवई को दी कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि शोक सभा में रियाजुल हसन, राहुल राय, चंद्रपाल सिंह यादव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.