महाराजगंज, नवम्बर 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रामरेखा राय गंगा विधि महाविद्यालय महराजगंज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता जागरूकता अभियान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, सिविल जज सुनील नागर ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य वंचितों को उनके अधिकारों से अवगत कराना तथा अधिकार दिलाना है। विधिक जागरूकता शिविर और विशेष अभियान लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जानने, विधिक सेवाओं और विभिन्न जनकल्याकारी सरकारी योजनाओं को उन तक पहुंचने में मदद करते हैं। ये गतिविधियां विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य वंचित लोगों को निःशुल्क विधिक सेवाएं प्रदान करना है। सिविल जज ने विधि के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विधि के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.